24 News update सिरोही। भारी वर्षा के कारण आबूपर्वत-आबूरोड़ सड़क मार्ग पर सात घूम के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जनहित और पर्यटक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट आबूपर्वत ने नए आदेश जारी किए हैं।
🔹 जारी आदेश:
1️⃣ अगले आदेश तक रोडवेज बसें, प्राइवेट/ट्रैवल्स बसें, डंपर और अन्य भारी वाहनों की इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
2️⃣ केवल छोटे वाहन और कारें ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए चल सकेंगी।
3️⃣ आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, सिलेंडर, दवाइयां, किराना आदि की सप्लाई केवल छोटे वाहनों से होगी।
4️⃣ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात 8:30 बजे से सुबह 6:00 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। केवल आपातकालीन सेवाओं के वाहन इस दौरान चल सकेंगे।
📍 यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा और अगले निर्देश तक जारी रहेगा।
📜 आदेश की प्रति जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन्यजीव उपवन संरक्षक, पुलिस वृताधिकारी आबूपर्वत, तहसीलदार देलदर, पंचायत समिति आबूरोड़, रोडवेज प्रबंधक एवं नगरपालिका आयुक्त आबूपर्वत को भेजी गई है।

