24 News Update भीलवाडा ज़िले में क्षतिग्रस्त सड़क रायला से उदलपुरा मार्ग राहगीरों के लिए बना परेशानी।70 साल बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है रायला से उदलपुरा मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। रायला से ब्यावर को जोड़ने वाला रास्ता गहरे गड्डों से भरा है।रायला, हाऊसिंग बोर्ड, उदलपुरा,जगह-जगह गहरे गड्डों से भरा है। सड़क की खराब हालत के कारण भारी वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार उठते हैं। इससे कई बार दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।रायला से उदलपुरा की मात्र 7 किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। क्षेत्रीय विधायक , लालाराम बैरवा,सांसद दामोदरअग्रवाल को इस सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने और निर्माण कार्य शुरू करने के संबंध में कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीण इस सड़क का शीघ्र निर्माण चाहते हैं ताकि उन्हें सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके।
रायला से उदलपुरा मार्ग क्षतिग्रस्त, राहगीरों को भारी परेशानीः,70 साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Advertisements
