— राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्षों पर कार्रवाई; राजस्थान में 12 जिलाध्यक्षों सहित 43 पदाधिकारी सस्पेंड उदयपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में भीड़ जुटाने और पदाधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने का जिम्मा राजस्थान यूथ कांग्रेस के जिन नेताओं को दिया गया था, उनमें से कई खुद ही मैदान से नदारद रहे। अब इस गैरहाजिरी की राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ी है। पार्टी ने अनुशासन और संगठनात्मक जवाबदेही का हवाला देते हुए राजस्थान यूथ कांग्रेस के 43 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें 12 जिलाध्यक्ष और 31 प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। इस कार्रवाई का असर उदयपुर संभाग तक पहुंचा है। संभाग के राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भी निलंबित किए गए हैं। दिल्ली रैली के लिए यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लेकर पहुंचने का लक्ष्य दिया गया था। पार्टी स्तर पर यह भी रिपोर्ट तैयार की गई कि किस पदाधिकारी ने कितनी भागीदारी सुनिश्चित की और कौन स्वयं रैली में शामिल नहीं हुआ। इसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। रैली में अनुपस्थिति को कांग्रेस नेतृत्व ने गंभीरता से लिया और संबंधित पदाधिकारियों को उनके पदों से निलंबित कर दिया। उदयपुर संभाग के चार जिलों में संगठन को झटका इस कार्रवाई में उदयपुर संभाग के चार जिलों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। राजसमंद के चिराग पालीवाल, बांसवाड़ा के पृथ्वीराज मालवीय, डूंगरपुर के अरविंद यादव और प्रतापगढ़ के मोहम्मद शकील को निलंबित किया गया है। संभाग के आदिवासी बहुल जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर के साथ राजसमंद और प्रतापगढ़ में भी यूथ कांग्रेस की जिला इकाइयों के नेतृत्व पर कार्रवाई हुई है। 12 जिलाध्यक्षों पर कार्रवाई निलंबित किए गए 12 जिलाध्यक्षों में संभाग के चार नेताओं के अलावा चिराग पालीवाल (राजसमंद), विकास मांजू (जालोर), राजेश गोदारा (बीकानेर), रामेश्वर बैरवा (बारां), रामदयाल बेनीवाल (बीकानेर शहर), सुरेश माली (बालोतरा), हसन खान (डीग), आसिफ खान (चूरू) और प्रवीण सिखवाल (ब्यावर) शामिल हैं। इनके साथ पृथ्वीराज मालवीय (बांसवाड़ा), अरविंद यादव (डूंगरपुर) और मोहम्मद शकील (प्रतापगढ़) के नाम भी सूची में हैं। प्रदेश संगठन के 31 पदाधिकारी भी निलंबितजिलाध्यक्षों के अलावा प्रदेश संगठन के 31 पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। इनमें 20 प्रदेश सचिव शामिल हैं। निलंबित पदाधिकारियों की सूची में प्रकाश चंद मीणा (उपाध्यक्ष, एससी/एसटी), सद्दाम हुसैन मेव (महासचिव, अल्पसंख्यक), फैजान हसन कुरैशी (महासचिव, अल्पसंख्यक), जाफर हुसैन मीर (महासचिव, अल्पसंख्यक), सलमा पिनारा (महासचिव, अल्पसंख्यक महिला), रामफूल धाकड़ (महासचिव, ओबीसी), गणेश देवासी (महासचिव, ओबीसी), ठाकुर बिश्नोई (महासचिव, सामान्य), मंजुला देसाई (महासचिव, सामान्य महिला), अर्जुन सिंह बोचवाट (महासचिव, एससी) और दीपक मेघवाल (महासचिव, एससी) शामिल हैं।इनके अलावा आशीष बैरवा टटवाल, हिमांशु शर्मा, दिनेश कुमार गुर्जर, सुरेश गोदारा, नवाब खान, संग्राम सिंह गुर्जर, मुजाहिद कुरैशी, हुकमा राम, भारत मीणा, महबूब खान, भैरा राम पटेल, गनी मोहम्मद सिंधी, रवि कांत, गिरिराज कुमार, हिमांशु धाकड़, सुरेश कुमार गुर्जर, अरविंद योगी, विष्णु कुमार मीणा, आसिफ खान कायमखानी और पवन कुमार जांगिड़ को भी निलंबित किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद का संदेश देगा सिंधी बाजार औषधालय हिंदुस्तान जिंक के जिंक इंडस्ट्रियल पार्क के प्रति उद्योगों का बढ रहा रूझान, 11 नई कंपनियों के साथ हुए एमओयू