Site icon 24 News Update

इस्कॉन मंदिर में नृसिंह भगवान का अभिषेक, भक्ति और सुरक्षा का दिया संदेश

Advertisements

24 News Update उदयपुर। गंगूकुंड स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर में नृसिंह चतुर्दशी महोत्सव के अंतर्गत बुधवार शाम विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। मंदिर के ब्रह्मचारी वैष्णव द्वारा भगवान नृसिंह का पंचामृत से अभिषेक किया गया, जिसके बाद पुष्पाभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर अध्यक्ष मायापुर वासी प्रभु ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे मधुसूदन प्रभु ने भक्त प्रह्लाद की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी हरिभक्ति नहीं छोड़ी, जिसके चलते भगवान को नृसिंह अवतार धारण कर उनकी रक्षा करनी पड़ी। उन्होंने संदेश दिया कि नृसिंह भगवान सदैव अपने भक्तों की आध्यात्मिक रक्षा करते हैं। कथा के पश्चात भक्तों द्वारा तैयार 56 भोग का प्रसाद भगवान को अर्पित किया गया। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और भक्ति भाव से सहभागिता निभाई।

Exit mobile version