Site icon 24 News Update

अभिनंदन विद्यालय में प्रतिभाशाली सम्मान समारोह: 274 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, मुख्य अतिथि ने दी प्रगति के लिए निरंतर प्रयास की बात

Advertisements

24 News Update खेरवाड़ा, कस्बे के गणेश कॉलोनी में स्थित अभिनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। प्रतिभाशाली सम्मान समारोह में विद्यालय में वर्ष पर्यंत विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों यथा गणित सूत्र प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चार्ट प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगित, मेहंदी प्रतियोगिता आदि में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 274 प्रतिभागियों को ऊपरना ओढ़ा कर मोमेंटो प्रदान कर मंचासिन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह आकार कॉलेज के सीईओ दिनेश जैन के मुख्य आतिथ्य, संस्थान के संस्थापक बसंतीलाल खराड़ी की अध्यक्षता एवं केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक सुमन लता एवं विद्यालय प्रधानाचार्य निपेन्द्र सिंह चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। विद्यालय के संस्थापक ने निकट भविष्य मे छात्रो की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने और युवाओं को आगे लाने का प्रयास करने की बात की । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित 600 से अधिक विद्यार्थी एवं कई अभिभावक एवं महिलाएं उपस्थित रही। समारोह का संचालन गजेंद्र गर्ग एवं रोशनी कलाल द्वारा किया गया। 

Exit mobile version