Site icon 24 News Update

बड़ी तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Advertisements

उदयपुर, 3 मई। बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित बड़ी तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रकाश गमेती (36) पुत्र किशनलाल गमेती निवासी 57, शबरी कॉलोनी, आयड़ थाना भूपालपुरा के रूप में हुई है। घटना 2 मई की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक प्रकाश गमेती बड़ी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। मृतक के भाई यशवंत गमेती की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक प्रकाशनाथ कर रहे हैं।

Exit mobile version