Site icon 24 News Update

मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: सायरा पुलिस की कार्रवाई, 6 माह से था फरार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सायरा थाना पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी कानाराम सिरवी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। तकनीकी और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने मंदिर चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी सुरेश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश के खिलाफ अक्टूबर 2025 में दर्ज तीन मामलों में चोरी के आरोप थे, जिनमें मंदिरों को निशाना बनाकर वारदातें की गई थीं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। इस मामले में उसके बड़े भाई रमेश कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की वारदातों में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कानाराम सिरवी के साथ उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, शम्भुसिंह, यशवंत सिंह, कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र, निम्बाराम, हस्तीराम और साइबर सेल के लोकेश रायकवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version