24 News Update उदयपुर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाड़ोल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तलवार दिखाकर राहगीरों को भयभीत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाधिकारी झाड़ोल ने अपनी टीम के साथ सूचना के आधार पर आवरडा रोड पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक युवक को अवैध धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी हाथ में तलवार लेकर सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण उर्फ कोबरा पुत्र राजू, निवासी चतरपुरा, थाना झाड़ोल (जिला उदयपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 46/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेसी) में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 489 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार, एप्पल फोन भी जब्त रेती स्टैंड पर कल्याण मयूर ट्रैवल्स संचालक व ड्राइवरों से मारपीट, दो आरोपी नामजद