24 News Update उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में कोचिंग के बाहर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले कार से टक्कर मारी और फिर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे युवक घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार आयड़ भूपालपुरा स्थित लोहार कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद सुफियान लोहार पुत्र अब्दुल सत्तार ने हिरणमगरी थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 मई की रात करीब 10 बजे वह सेक्टर-4 स्थित चितामणी कोचिंग के बाहर मौजूद था। इसी दौरान आरोपियों ने कार से टक्कर मार दी।
प्रार्थी का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी सुनील जोशी, विजय और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना में उसे चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 126(2), 109(1) और 3(5) के तहत प्रकरण संख्या 185/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार कर रहे हैं।
चितामणी कोचिंग के बाहर कार से टक्कर मारकर युवक से मारपीट

Advertisements
