उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र की के अहमद हुसैन कॉलोनी में बुधवार को आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक की पहचान शेफान शाह (18) पुत्र शकील शाह निवासी अहमद हुसैन कॉलोनी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेफान शाह की आरोपियों फैजान, आलू, मोनू और सोनू जिलान से पुरानी रंजिश थी। सभी की मुलाकात मल्लातलाई क्षेत्र में हुई, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने शेफान पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान शेफान ने खुद का बचाव मोबाइल फोन से किया। शोर मचाने पर आरोपी घबरा गए और चाकू मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हमले में शेफान के पैर में चाकू लगा है। घटना के बाद परिजन घायल युवक को तत्काल महाराणा भूपाल चिकित्सालय ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अंबामाता क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश में विवाद

Advertisements
