24 News Update उदयपुर। वल्लभनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे के बाद शनिवार को हालात तनावपूर्ण हो गए, जब मृत युवक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 300 ग्रामीण पोस्टमॉर्टम के बाद एंबुलेंस में शव रखकर ट्रैक्टर मालिक के घर ले जाने पर अड़ गए।पुलिस ने बीच रास्ते में एंबुलेंस को रोक लिया, जिसके बाद ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी बहस भी हुई। एक महिला ने आक्रोश में कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। स्थिति को देखते हुए मौके पर चार से अधिक थानों का जाब्ता तैनात किया गया।जानकारी के अनुसार हादसा नवानिया रोड पर हुआ, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान नवानिया निवासी 20 वर्षीय रूद्र नागदा पुत्र अमरा नागदा की मौत हो गई। वहीं, तरुण सुथार (23) और शिवलाल गुर्जर (30) का उदयपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।एएसआई रमेश जाट के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी भिड़ंत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो युवक नौकरी के लिए हैदराबाद जा रहे थे, जबकि तीसरा उन्हें छोड़ने जा रहा था। मृतक रूद्र नागदा हैदराबाद की एक टायर कंपनी में कार्यरत था।शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। वे शव को ट्रैक्टर मालिक के घर ले जाकर विरोध दर्ज कराना चाहते थे। पुलिस ने समझाइश कर स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए वल्लभनगर, खेरोदा, मावली, फतेहनगर और भींडर थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है।वल्लभनगर थाने के एएसआई रमेश जाट ने बताया कि परिजनों की मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। सहमति बनने के बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया जाएगा।इधर, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेरोदा में अर्थ आवर डे पर जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश राजस्थान में सामुराई खेल को नई धार: सैन्साई किशन सोनवाल बने प्रदेश के फाउंडर प्रेसिडेंट