24 News Update निम्बाहेडा कविता पारख। चित्तौड़गढ़ से उज्जैन जाने वाली ट्रेन में बिसलवास खुर्द के पास एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन के द्वार पर बैठा था और नींद लगने के कारण चलती ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।फिलहाल, युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही यह पता चल पाया है कि वह कहां का रहने वाला था और कहां तक सफर करने वाला था। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। इधर हादसे की वजह से ट्रेन 15 से 20 मिनट रुकी रही। गौरतलब है कि इससे पहले भी चित्तौड़गढ़ में ट्रेन से गिरने के हादसे हो चुके हैं। अप्रैल 2023 में बीएसएनएल ऑफिस के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि अप्रैल 2024 में निंबाहेड़ा स्टेशन पर एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व सहकारितामंत्री उदयलाल आंजना ने नव गठित नगर कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व समस्तअग्रिम संगठनों के अध्यक्षगणों को सौंपे नियुक्त – पत्र अल्ट्राटेक सीमेंट से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन