Site icon 24 News Update

महिला को मिला जीवनदान, उमर फ़ारुख़ फ़ाउंडेशन के डोनर ने किया रक्तदान

Advertisements

24 News Update उदयपुर। आपात स्थिति में समय पर किए गए रक्तदान से एक जरूरतमंद महिला की जान बच सकी। मुल्लातलाई निवासी महिला को रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही उमर फ़ारुख़ फ़ाउंडेशन से जुड़े सक्रिय डोनर शबाब हुसैन आसू पुत्र शोयब हुसैन, निवासी पायडा, बिना देरी किए अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया।
परिजनों के अनुसार समय पर रक्त उपलब्ध हो जाने से उपचार शुरू हो सका और महिला की स्थिति में सुधार आया। परिजनों ने डोनर शबाब हुसैन आसू और उमर फ़ारुख़ फ़ाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उमर फ़ारुख़ फ़ाउंडेशन पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने, उपचार में सहयोग देने और आपात परिस्थितियों में सहायता प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी सहयोग कर रही है। फ़ाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की स्कूल और कॉलेज फीस वहन करने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। फ़ाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेगी और समाज के लोगों से रक्तदान एवं सेवा कार्यों में भागीदारी की अपील की।

Exit mobile version