Advertisements
24 News Update उदयपुर। चैत्र नवरात्रा पर गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में गुरूवार को माताजी का अष्टमी पुजन कर महाआरती की गई। मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र गौड़ ने बताया कि माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया, देर रात तक भक्तों की भीड़ रही, महिला मंडल के सदस्यों द्वारा मातारानी के गीत गाये गये। प्रथम आरती सायं 7 बजे, द्वितीय आरती रात्रि 10.30 बजे व माताजी की आगल रात्रि 12.15 हुई जिसमें भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया रात भर भक्तों के लिए रातभर प्रसाद की व्यवस्था की गई है। देर रात हवन पूजन किया गया। मित्र मंडल के सदस्यों ने रात भर प्रसाद का वितरण कर पूरी व्यवस्था को संभाल रखा।

