24 न्यूज अपडेट, भीलवाड़ा। मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को एक मासूम बच्चे को पत्थरों में दबाकर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना का आरोपी बच्चा का नाना है। वारदात के पीछे आरोपी का तर्क था कि उसकी बेटी कुंवारी है और “इज्जत बचाने” के लिए उसने यह घिनौनी योजना बनाई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी से पूरे वारदात का सीन रिक्रिएट करवाया। आरोपी ने बताया कि वह और उसकी बेटी कैसे बस में बैठे, फेविक्विक पाउच खरीदे और कहाँ रुककर वारदात को अंजाम दिया।
मांडलगढ़ एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने मासूम को बड़े-बड़े पत्थरों के पास रखा, फिर फेविक्विक लगाकर बच्चे के मुंह में ठूंस दिया। इसके बाद अतिरिक्त फेविक्विक ऊपर से लगाकर पत्थरों के नीचे दबा दिया। घटना के दिन बच्चे की मां भी साथ थी। आरोपी नाना ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अभी कुंवारी है और उसकी शादी करनी है। इस वजह से उन्होंने यह अमानवीय कार्य किया।
मासूम का इलाज जारी
मासूम का इलाज अभी भी भीलवाड़ा जिला अस्पताल में चल रहा है। पूरी बॉडी में इंफेक्शन फैलने के कारण बच्चा गंभीर हालत में है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मांडलगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, बच्चा 4 सितंबर को बूंदी के सरकारी हॉस्पिटल में जन्मा था। युवती ने फर्जी पति का नाम रिकॉर्ड में दर्ज कराया और हॉस्पिटल से बसोली थाना क्षेत्र में किराए के कमरे पर गई। 23 सितंबर की सुबह बच्चा और माता-पिता बस में बैठे थे।
रास्ते में शक्करगढ़ पर उतरकर आरोपी ने दो फेविक्विक पाउच खरीदे और मासूम के साथ मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के सीता का कुंड मंदिर के पास वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के बाद मंदिर पहुंचा परिवार
घटना के बाद आरोपी परिवार तिलस्वां महादेव मंदिर गया। वहां दर्शन किए और धर्मशाला में रुक गए। पुलिस ने 25 सितंबर को उन्हें पकड़ लिया और 26 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।
तस्वीरें और रिक्रिएशन
पुलिस ने आरोपी को बच्चे की डमी देकर वारदात स्थल पर भेजा और पूरी घटना रिक्रिएट करवाई। इसमें आरोपी ने दिखाया कि कैसे उसने मासूम को पत्थरों के ढेर के पास रखा, फेविक्विक लगाई और फिर ऊपर से पत्थरों से दबा दिया।
कुंवारी बेटी बन गई थी मां, पिता ने ठूंसा था बच्ची के मुंह में पत्थर, सनसनीखेज खुलासाकुंवारी बेटी बन गई थी मां, पिता ने ठूंसा था बच्ची के मुंह में पत्थर, सनसनीखेज खुलासाकुंवारी बेटी बन गई थी मां, पिता ने ठूंसा था बच्ची के मुंह में पत्थर, सनसनीखेज खुलासा

Advertisements
