Advertisements
24 News Update उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना पुलिस क्षेत्र के दिनदयाल नगर इलाके में अज्ञात चोरों ने सूने मकान में घुसकर नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मुकेश राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह दिनदयाल नगर (दक्षिणी विस्तार) स्थित अपने मकान में रहता है। अज्ञात चोर मकान में घुसकर फ्रिज, 32 इंच एलईडी टीवी, गैस टंकी, गैस चूल्हा, कुकर, कड़ाही सहित रसोई के कई बर्तन और करीब 60 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनोहर सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

