24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के गर्गवाड़ा निवासी दो पुत्रों ने पिता की मृत्यु पर अनुपम पहल करते हुए समाज की जिला सेवा समिति को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग राशि भेंट की।
नगर के निवासी स्वर्गीय माणकलाल पुत्र लक्ष्मीचंदजी दर्जी के पगड़ी दस्तूर कार्यक्रम में उनके ज्येष्ठ सुपुत्र भूपेश व विजय दर्जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग हेतु राशि 11101/00 रुपये सेवा समिति जिला डूंगरपुर को प्रदान भेंट की। सेवा समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाज के भगुजी, उपेंद्र, छोटालाल, गोपाल, जगदीश, सुरेश, संजय सागवाड़ा, मनोज लोमखेड़ा, मुकेश परतापुर, नरेश, भोगीलाल, चंदूलाल, कन्हैयालाल, भूपेश, हरीश, धर्मेंद्र, कमलेश, प्रदीप, अंकित सागवाड़ा आदि तथा सेवा समिति से बदामी लाल खड़गदा, जगदीश कॉलोनी, सुनील सीमलवाड़ा, भरत पंवार, जयकांत चितरी, संजय राठौड़ सागवाड़ा व महिला मंडल कांता, शमा, विद्या, रिया, साक्षी, रंजू, भाविका, प्रांजल, चेरी, क्रिशा उपस्थित रहे।
पिता की मृत्यु पर की अनुपम पहल शिक्षा के क्षेत्र में भेंट की सहयोग राशि

Advertisements
