Site icon 24 News Update

जिला सेवा भारती नगर की बैठक

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर की पुनर्वास कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में रविवार को जिला सेवा भारती, सागवाड़ा नगर की बैठक आयोजित की गई। नगर प्रचार प्रमुख गौरव वैष्णव ने बताया कि सेवा भारती द्वारा सागवाड़ा जिले की 19 बस्तियों में से 16 बस्तियों में सेवा कार्य किया जा रहा है। सागवाड़ा शहरी क्षेत्र की सात बस्तियों में कार्य चल रहा है, जिनमें से चार बस्तियों में बाल संस्कार केंद्र संचालित हैं।
उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर की सभी बस्तियों में सेवा कार्यों के सभी आयाम—शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सामाजिक समरसता—को योजनाबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। बस्तियों में फरवरी माह में वार्षिकोत्सव, मार्च माह में नववर्ष उत्सव एवं डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। विभिन्न सेवा कार्यों के लिए टोली का गठन भी किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला सह-मंत्री नरेंद्र सिंह राव, शिक्षा आयाम प्रमुख मनोज दीक्षित, देवेंद्र सिंह राणावत, हेमेंद्र पंड्या, राहुल द्विवेदी एवं हितेश श्रीमाली उपस्थित रहे।

Exit mobile version