24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के बांसवाडा मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र आडीवाट मार्ग में एक बजरी से भरा ट्रोल सडक किनारे खाली करते समय पलट गया। जिसके कारण डूंगरपुर—बांसवाडा सडक पर दो घंटे का लम्बा जाम लग गया। वाहन को खाली करते समय पहिया धसने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इसमें कोई जनहानि नही हुई लेकिन जाम से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई।औद्योगिक क्षेत्र आडीवाट मार्ग पर आज सुबह एक बडा ट्रोल अपनी बजरी को खाली करने के लिए सडक किनारे खडा था। तभी ट्रक का पिछला पहिया अचानक मिटटी में धंसने के कारण पलट गया। जिससे बजरी पूरी सडक के किनारे फैल गई। वही अचानक हुए इस हादसे के कारण लोगों में हडकंप मच गया। जोर की आवाज के कारण आसपास के लोग दौडकर वाहन के पास पहुंचें वाहन का पिछला हिस्सा चेचिंस से टूटकर अलग हो गया। इसके कारण चालक को किसी भी प्रकार का नुकसान नही हुआ। वही आने—जाने वाले राहगीर भी बच गए। लेकिन वाहन के टूट के गिरने से दोनो तरह लम्बा जाम लग गया। करीब दो घंटे तक वाहन के जाम में फंसे रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। वाहन को क्रेन की सहायता से अलग करने के बाद जेसीबी से बजरी को सडक से दूर किया गया। इसके बावजूद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। सागवाडा और डूंगरपुर शहर में लगातार बजरी के वाहनों के अनियत्रित होकर पलटने से आवागमन बाधित हो रहा हैं। इसी प्रकार का हादसा मंगलवार को डूंगरपुर शहर से जुडे बिलडी क्षेत्र में हुआ था। जहां पर एक बजरी से भरा डंपर अनियत्रित होकर डिवाइडर पर चढ गया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अन्त्योदय पंखवाडा में मिली राहत न.पा.अध्यक्ष ने किया रोडवेज बस स्टेण्ड का निरीक्षण