24 News update शाहपुरा, 09 अप्रैल 2026। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में “साइबर क्राइम” विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।पहला शिविर आलोक सेंट्रल सेकेंडरी स्कूल, शाहपुरा में आयोजित हुआ, जिसमें जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने और ऑनलाइन व्यवहार में सावधानी बरतने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।इस अवसर पर अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, अधिवक्ता दीपक पारीक, न्यायालय स्टाफ राजेश नील एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र व्यास सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 180 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।दूसरा शिविर राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में आयोजित किया गया, जिसमें एसीजेएम सीमा चौहान ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूप जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग एवं साइबर बुलिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मजबूत पासवर्ड के उपयोग, ओटीपी साझा न करने तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।इस दौरान पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा, न्यायालय स्टाफ राहुल धाकड़,पीएलवी रीना देवी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य इकराम उल हक अंसारी भी मौजूद रहे। इस शिविर में करीब 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया।दोनों शिविरों में कुल 340 विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक, सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेडिकल बिल पास करने के बदले रिश्वत, रोडवेज के चीफ मैनेजर को एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा खारवाल खारोल समाज समिति पदाधिकारीयो ने केडीए सचिव से की मुलाकात