Site icon 24 News Update

शिल्पग्राम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती घायल

Advertisements

24 News Update उदयपुर। अम्बामाता थाना पुलिस क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसा शिल्पग्राम के सामने गुरुवार शाम को हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हवाला खुर्द स्थित भील बस्ती निवासी खुबीलाल गमेती ने रिपोर्ट दी कि उनका बड़ा भाई अपनी पत्नी अनु बाई के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान शिल्पग्राम के सामने पीछे से तेज गति और लापरवाही से आई सफेद रंग की मारुति नेक्सा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मामले की जांच हेड कांस्टेबल महेन्द्रसिंह कर रहे हैं।

Exit mobile version