24 News Update. उदयपुर, 30 सितंबर। भट्ट जी की बाड़ी स्थित जीतो हाउस में बुधवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने विधिवत रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली। पदभार ग्रहण समारोह धार्मिक वातावरण में आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप से हुई।
जाप के बाद निवर्तमान चेयरमैन यशवंत आंचलिया ने राजकुमार फत्तावत को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद फत्तावत ने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जीतो की मूल भावना को आगे बढ़ाते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों को और व्यापक बनाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सदस्यों की सामूहिक भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

पूर्व पदाधिकारियों के अनुभवों का लिया जाएगा लाभ
फत्तावत ने कहा कि संगठन के पूर्व पदाधिकारियों के अनुभव और मार्गदर्शन को आगामी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। सदस्यों के सहयोग से जीतो की गतिविधियों को नई गति देने और संगठन के उद्देश्यों को अधिक प्रभावी तरीके से जमीन पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। निवर्तमान चेयरमैन यशवंत आंचलिया ने फत्तावत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए उनके नेतृत्व में जीतो के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई।

पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में जीतो एपेक्स सचिव महावीर चपलोत, एडवाइजर नरेंद्र सिंघवी, मुख्य सचिव अभिषेक संचेती, सचिव सुधीर चित्तौड़ा, धर्मेश नवलखा, संजय भंडारी, गुणवंत वागरेचा, यशवंत कोठारी, लोकेश कोठारी, संदीप कावड़िया और लक्ष्मण शाह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने राजकुमार फत्तावत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और संगठन के आगामी कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading