Site icon 24 News Update

कांग्रेस महासचिव निसार सिलावट के नेतृत्व में श्रमिकों के बच्चों की स्कॉलरशिप समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

Advertisements

सुरज वर्मा
24 News Update भीलवाड़ा . जिलें में कांग्रेस महासचिव निसार सिलावट के नेतृत्व में भीलवाड़ा के श्रमिकों ने श्रम आयुक्त जयपुर के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि श्रम विभाग जयपुर राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों की स्कॉलरशिप पास हो गई है, उसके बाद भी पिछले 7 महीने से लेबर के बच्चों की स्कॉलरशिप की राशि उनके खातों में नहीं आई है, जिससे श्रमिक परेशान हैं और अपने बच्चों को पढ़ने के लिए पैसा स्कूल में जमा नहीं कर पा रहे हैं।
श्रम आयुक्त से मांग की गई जिन श्रमिकों की डेथ हो गई उनका भी पिछले कई वर्षों से आवेदन पेंडिंग पड़े हैं उनका भी जल्द से जल्द समाधान किया जाऐ। एवं प्रसूति योजना में भी कई श्रमिकों आवेदन स्वीकार हुए हैं उनका भी निवारण किया जाये। निसार सिलावट ने श्रम आयुक्त से मांग की है कि श्रमिकों के बच्चों की स्कॉलरशिप की राशि तुरंत उनके खातों में जमा की जाए, ताकि वे अपने बच्चों की शिक्षा को जारी रख सकें। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा और जिला श्रम अधिकारी, भीलवाड़ा को भी सौंपी गई है।

Exit mobile version