Site icon 24 News Update

पिपलखूंट बलात्कार और आत्महत्या प्रकरण मामले में मुख्यमंत्री के नाम निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

पीड़िता के परिवार को मिले आर्थिक सहायता एवं अपराधी को दी जाएं कड़ी सजा

24 News Update निंबाहेड़ा कविता पारख। निंबाहेड़ा में यहां सोमवार को सुबह 11.30 बजे निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी को मंसूरी समाज के सदर हाजी मुश्ताक हुसैन की सदारत में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 12 जुलाई 2025 को प्रतापगढ जिले के पीपलखूंट मे एक 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ अत्यंत दुखद और अमानवीय घटना घटित हुई। जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्पेश जैन नामक व्यक्ति जो कि पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है,पीड़िता परिजनों की अनुपस्थिति मे जबरन महिला के घर मे घुसा और उसके साथ बलात्कार जैसा जघन्य अपराध किया। घटना के पश्चात पीड़िता मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित हो गई और आत्महत्या का प्रयास करते हुए, विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई,जो पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ाजनक और शर्मनाक स्थिति है।
क्षेत्र के समस्त मुस्लिम समाज एवं मंसूरी समाज की तरफ से उपस्थित समाज जनों ने निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी की है कि अल्पेश जैन जो की अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है,और बलात्कार के इस गंभीर अपराध का आरोपी भी है,उसे सख्त कानूनी धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाया जाए एवं मृतका के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा मंसूरी समाज के सदर हाजी मुश्ताक हुसैन,नायब सदर शमशु कमर मंसूरी,नायब सदर इकराम नबी,सेक्रेटरी मोहम्मद यूसुफ मंसूरी,केशियर हाजी गुलाम नबी,जॉइंट सेक्रेटरी मुस्ताक हुसैन,पूर्व सदर हाजी गुलाम रसूल दायमा,हाजी फैयाज अहमद गोरी,अल्ताफ अहमद गोरी,हाजी अतीक खान,अब्दुल शाकिर गोरी,खलिक अहमद गौरी,मोहम्मद यूनुस गोरी,शमशुल कमर गोरी,हाजी साबिर गोरी,हाजी फ़ैज़ अहमद गोरी,हाजी निजामुद्दीन मंसूरी,शेरउद्दीन गोरी,हाजी फिरोज अहमद गोरी,शरीफुउद्दीन मंसूरी,मोहम्मद अनीस मंसूरी,वसीम अहमद दायमा,मोहम्मद फारूक मंसूरी,मोहम्मद यासीन ठेकेदार,मोहम्मद हनीफ मंसूरी,मोहम्मद साबिर मंसूरी,मोहसिन मंसूरी,मोहम्मद रईस गोरी,मोहम्मद आसिम मंसूरी,ऐडवोकेट मोहम्मद यासीन मंसूरी,अहमद हुसैन मंसूरी,अखलाक मंसूरी,अशरफ मंसूरी,सलमान,मोहम्मद सलीम मंसूरी,नारु भाई मंसूरी,मोहम्मद नईम मंसूरी एवम् समाज के गणमान्यजन इत्यादि उपस्थित थे।

Exit mobile version