24 News Update उदयपुर। महाराणा प्रताप सेना की वार्षिक रणनीतिक बैठक शुक्रवार को संगठन कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें शाखाओं के सुदृढ़ीकरण और सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ाने के लिए नई कार्ययोजना पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक मोहन सिंह राठौड़ ने की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कान सिंह राणावत, वरिष्ठ पदाधिकारी दीप लाल मेनारिया और संजय सिरोही भी मौजूद रहे।बैठक की शुरुआत संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा से हुई, जिसमें विशेष रूप से लावारिस शवों के दाह संस्कार जैसी मानवीय सेवाओं को समाज में बढ़ती स्वीकार्यता का उल्लेख किया गया। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आने वाले महीनों में इन सेवाओं को जिला स्तर तक संगठित रूप से ले जाया जाएगा।संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से राजस्थान क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ भी की गईं।भारत साहू को प्रदेश संगठन मंत्री (राजस्थान) बनाया गया।अरुण शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष (राजस्थान) की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, सामाजिक समरसता पर केंद्रित विशेष अभियानों की शुरुआत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता मजबूत करने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में जनजागरण कार्यक्रम और सेवा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। सत्र के अंत में संस्थापक मोहन सिंह राठौड़ ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य सिर्फ विस्तार नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव पहुँचाना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में शाही शादी का जादू, जगमंदिर बनेगा ग्लोबल स्टार्स का मिलन–स्थल, सुरक्षा और रौनक से चमका शहर सांसद डॉ रावत ने ली विभिन्न विभागों की बैठक, विकास योजनाओं के बारे में अधिकारियों से ली जानकारी