24 News Update अंधत्व निवारण समिति भीलवाड़ा के आर्थिक सहयोग एवं नेहरू युवा संस्थान के सौजन्य से गोमाबाई नेत्रालय, नीमच द्वारा 15 मार्च 2026, रविवार को एक विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू युवा संस्थान अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि यह शिविर अंटाली तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर के ग्राम जबरकिया में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित होगा। शिविर का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर में नि:शुल्क जांच, नेत्र रोगियों की नजर, चश्मा, कालापानी, मोतियाबिंद, नासूर एवं पर्दे की बीमारी की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क की जाएगी। नि:शुल्क ऑपरेशन, जांच के दौरान मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों का ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण सहित) गोमाबाई नेत्रालय, नीमच में निर्धारित तिथि पर नि:शुल्क किया जाएगा। परिवहन सुविधा, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को शिविर स्थल से नेत्रालय ले जाने हेतु नि:शुल्क बस व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। संस्थान ने मरीजों से पूरी तैयारी के साथ आने का आग्रह किया है। शिविर के दौरान आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क दी जाएंगी। इसके अलावा, नेत्रालय रेफर होने वाले मरीजों को अन्य प्रकार के ऑपरेशनों पर 10 से 25 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी। नेहरू युवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और स्वयं या अपने परिजन का मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। इस पुनीत कार्य में नेहरू युवा संस्थान के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सांवरलाल जाट (ईरास) एवं सुनील भाटी बरसनी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दशा माता पर्व पर बासेड़ा में उमड़ी आस्था, महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना भीलवाड़ा में रीट काउंसलिंग घोटाला: फर्जी पीटीआई मार्कशीट मामले का खुलासा, एसओजी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार