24 News Update उदयपुर। शहर में बढ़ती चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में सविना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हाईवे पर लूट की योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तलवार, चाकू, मिर्ची पाउडर और लट्ठ बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में आदतन अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीरसिंह के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

सूचना पर दबिश, निर्माणाधीन दुकान से दबोचे आरोपी
पुलिस को 15 अप्रैल 2026 की रात सूचना मिली कि बिलिया क्षेत्र में हाईवे के पास कुछ युवक हथियारों के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हाईवे किनारे स्थित एक निर्माणाधीन दुकान में दबिश दी। वहां से पांचों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तलवार, चाकू, मिर्ची पाउडर और लट्ठ बरामद किए गए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

अकेली महिलाओं को बनाते थे निशाना
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और मौज-मस्ती व शराब पार्टी के शौकीन हैं। यह गिरोह अलग-अलग टीम बनाकर शहर में घूमता था और सुनसान स्थानों पर अकेली जा रही महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी पीछा कर मौका देखकर महिलाओं के गले से जेवरात झपट लेते और गलियों व कच्चे रास्तों से फरार हो जाते थे।

आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने
गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र उर्फ खुबी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व मारपीट के दो प्रकरण पूर्व में दर्ज हैं, जबकि आरोपी आकाश के खिलाफ भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

अनुसंधान जारी, और खुलासों की उम्मीद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनसे शहर में हुई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
नरेन्द्र उर्फ खुबी पिता जगदीश (20 वर्ष) निवासी काणिया थाना 27 मील विजयनगर जिला ब्यावर हाल दक्षिण विस्तार, गोवर्धनविलास जिला उदयपुर।
मुकेश पिता प्रकाश (21 वर्ष) निवासी भेरूजी मंदिर के पास, खटीक वाडा, सूरजपोल हाल अम्बामाता घाटी बोरीवाला गोदाम के सामने, सविना जिला उदयपुर।
आकाश पिता हेमराज (20 वर्ष) निवासी चुंगीनाका, कच्ची बस्ती हाल बलीचा स्कूल के सामने थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर।
उमेश उर्फ गुड्डू पिता डूंगालाल (20 वर्ष) निवासी गली नम्बर 07, रेतीस्टैंड थाना हिरणमगरी जिला उदयपुर।
मयंक उर्फ गोलू पिता कैलाशचन्द्र (22 वर्ष) निवासी दो बटा, नाले के पास, लेक गार्डन, चुंगीनाका थाना गोवर्धन विलास उदयपुर।

कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में सविना थाना टीम के श्री रामनाथ (स.उ.नि.), श्री लालसिंह (स.उ.नि.), श्री देवेन्द्रसिंह (स.उ.नि.), श्री मदनसिंह (हेड कांस्टेबल 1429), श्री राजेन्द्र कुमार (हेड कांस्टेबल 15), श्री राजेन्द्रसिंह (हेड कांस्टेबल 1713), श्री कृष्णप्रताप सिंह (हेड कांस्टेबल 523), श्री मांगीलाल (कांस्टेबल 1096), श्री छगनलाल (कांस्टेबल 2533), श्री विक्रम सिंह (कांस्टेबल 1959), श्री जिगनेश (कांस्टेबल 257), श्री शिवलाल (कांस्टेबल 2495), श्री लोकेन्द्रसिंह (कांस्टेबल 3120), श्री मुकेश कुमार (कांस्टेबल 3065) एवं श्री रमेश कुमार (चालक कांस्टेबल 1721) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading