24 News Update. खेरवाड़ा, कस्बे में जेपी स्टेशनर एवं जैन मिष्ठान भंडार के सामने संचालित विशाल फुटवियर की दुकान में गुरुवार सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय दुकानदार व उसके परिवार का कोई सदस्य दुकान में मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।दुकान से धुआं उठता देख आसपास के व्यापारी और राहगीर तत्काल आग बुझाने में जुट गए। पड़ोस में रहने वाले मुकेश टाक ने अपने बोरिंग से पाइपलाइन लगाकर पानी की आपूर्ति की। वहीं सामने स्थित जैन मिष्ठान भंडार के सदस्यों ने भी पानी उपलब्ध कराने में सहयोग किया। कस्बेवासियों और व्यापारियों के सामूहिक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग से दुकान के ग्राउंड फ्लोर एवं प्रथम तल पर रखे विभिन्न वैरायटी के जूते-चप्पल जलकर नष्ट हो गए। दुकान का फर्नीचर भी पूरी तरह जल गया। दुकान के अंदर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आने से काफी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।पेट्रोल-डीजल की टंकी तक आग पहुंचती तो हो सकता था बड़ा हादसादुकान में रखी बुलेट मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक तक आग पहुंचने की आशंका थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आसपास के लोगों का कहना है कि यदि आग पेट्रोल-डीजल के हिस्से तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।फायर ब्रिगेड की मांग फिर उठीघटना के बाद कस्बे में फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। कस्बेवासियों का कहना है कि खेरवाड़ा क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर दमकल वाहन उपलब्ध नहीं होने से आग पर तत्काल नियंत्रण पाने में परेशानी होती है। डूंगरपुर या उदयपुर से फायर ब्रिगेड पहुंचने तक कई बार आग से लाखों रुपए का नुकसान हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से खेरवाड़ा में स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एवीवीएनएल की बेशर्मी की हद है!!! टेलीफोन के खंभे पर लगाया बिजली का मीटर, खुले सर्विस वायर में दौड़ रहा करंट, रात में कोई चिपका तो जिम्मेदार कौन? छाणी में एसपी डॉ. अमृता दुहन ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं