Site icon 24 News Update

डीएसटी की दो अलग-अलग कार्यवाही, 482 ग्राम चरस जब्त, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत डीएसटी ने थाना गोवर्धनविलास के साथ संयुक्त कार्यवाही में 370 ग्राम चरस व एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया व थाना सुखेर के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये 112 ग्राम चरस जब्त करते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
370 ग्राम चरस जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना गोवर्धनविलास में हुई कार्रवाई। गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व सुर्यवीर सिंह वृताधिकारी वृत्त गिर्वा के सुपरविजन में श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी व दिलीप सिंह थानाधिकारी, गोवर्धनविलास नय टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये मार्वल वाटर पार्क जाने वाले रोड से अभियुक्त गजेन्द्र उर्फ सागर पिता स्व भोलाराम निवासी हवामंगरी, गोवर्धन विलास जिला उदयपुर के कब्जे से 370 ग्राम अवैध चरस जब्त कर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना गोवर्धनविलास पर प्रकरण संख्या 47/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्य
डीएसटीः- श्यामसिंह पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी।योगेश हैड कानि.। गणेश हैड कानि.। हितेन्द्र हैड कानि.। शक्ति सिंह कानि. । सुमित कानि. जितेन्द्र कानि, मुकेश कानि.। जगदीश कानि.। थाना गोवर्धनविलास टीम से दिलीप सिंह थानाधिकारी, गोवर्धनविलास, अर्जुन लाल उ.नि.। भगवतीलाल कानि. 1481 प्रहलाद पाटीदार हैड कानि. 1103। सुरेन्द्रसिंह कानि. 2813।
112 ग्राम चरस जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना सुखेर की कार्रवाई में उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व कैलाशचन्द वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी व रविन्द्र चारण थानाधिकारी, सुखेर मय टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुये अभियुक्त राजकुमार पिता नारायण लाल निवासी मीरा नगर, सुखेर जिला उदयपुर के कब्जे से 112 ग्राम अवैध चरस जब्त कर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
डीएसटीः- श्यामसिंह पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी।योगेश हैड कानि.। गणेश हैऊ कानि.। हितेन्द्र हैड कानि.। शक्ति सिंह कानि.। सुमित कानि.। श्री जितेन्द्र कानि, मुकेश कानि.। जगदीश कानि.। थाना सुखेरः-से रविन्द्र चारण थानाधिकारी, सुखेर मय टीम।

Exit mobile version