24 News Update उदयपुर। स्वरूप सागर घाट पर राहगीरों को तलवार दिखाकर डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना 22 मार्च की दोपहर करीब 3:32 बजे की है। थानाधिकारी श्रीमती राजु देवी और जांच अधिकारी हेमेंद्रसिंह ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी पायजामा पहने हाथ में नंगी तलवार लेकर घाट क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था। इससे जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मतिन अहमद उर्फ चडवा अहमद (उम्र 21 वर्ष), निवासी बागर गली, हाथीपोल को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें सहायक उप निरीक्षक हरीश कुमार भी शामिल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 25 हजार के जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
स्वरूप सागर घाट पर नंगी तलवार लहरा कर दशहत मचाई, पुलिस ने दबोचा

Advertisements
