24 News Udpate उदयपुर, 1 मई। उदयपुर जिले की सुखेर थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लूट, अपहरण और फिरौती जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रार्थी से लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी और वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं पुलिस उप अधीक्षक नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर रची साजिशपुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता अनु उर्फ चेरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रार्थी से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी को जाल में फंसाने की योजना बनाई। आरोपियों ने प्रार्थी को मिलने के बहाने सुखेर थाना क्षेत्र स्थित भैरवगढ़ रोड के पास एक फार्म हाउस पर बुलाया।फार्म हाउस पहुंचते ही पहले से मौजूद आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन, हाथ की अंगूठी और जेब में रखी नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी का अपहरण कर लिया और उसे हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए की फिरौती वसूल की। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने प्रार्थी को छोड़ दिया। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तकघटना की गंभीरता को देखते हुए सुखेर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में हिम्मत सिंह पुत्र फतह सिंह (24) निवासी छातरड़ी, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर तथा अनु उर्फ चेरी पत्नी सत्यनारायण निवासी टीडवास, बरखेड़ा थाना कोतवाली जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश), हाल निवासी सर्वऋतु विलास, थाना सुखेर शामिल हैं। लूटे गए जेवर और कार बरामदपुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर प्रार्थी से लूटी गई सोने की चेन और अंगूठी बरामद कर ली है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आयापुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हिम्मत सिंह पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ झाड़ोल थाने में वर्ष 2020 में डकैती (धारा 395) का मामला दर्ज है। वहीं प्रतापनगर थाने में वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज हो चुका है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिकापूरे मामले का खुलासा करने में थानाधिकारी भरत योगी, उपनिरीक्षक खुमाण सिंह, उपनिरीक्षक जगदीशचंद्र मेनारिया, हेड कांस्टेबल नितेश मेनारिया, कांस्टेबल तरुण, भारत सिंह, शंभूराम, अचलाराम, कपिल तथा साइबर सेल के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत गोगुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा सहित बोलेरो जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार ठेला-फुटपाथ व्यवसायियों के साथ अमानवीय व्यवहार पर रोक लगाने की मांग, यूनियन ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन