24 News Update उदयपुर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ रविवार को उदयपुर में हुआ। शिविर के चौथे दिन तक बड़ी संख्या में रोगियों की उपस्थिति दर्ज की गई और शिविर में रोगियों का लगातार तांता लगा रहा।आयुर्वेद विभाग उदयपुर के उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट ने बताया कि शिविर के अंतर्गत संचालित स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम से अब तक 500 से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया जा चुका है, जो 23 दिसंबर तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शल्य चिकित्सा विभाग में अर्श एवं भगंदर के कुल 80 रोगियों को भर्ती किया गया है, जिनमें से अब तक 40 से अधिक रोगियों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। शेष रोगियों को 19 दिसंबर तक भर्ती कर उपचार प्रदान किया जाएगा।शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि 14 दिसंबर से शिविर के चौथे दिन तक ओपीडी के माध्यम से लगभग 2400 रोगियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। वहीं पंचकर्म विभाग में 80 से अधिक रोगियों को विभिन्न उपचार प्रक्रियाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, जिनमें कटी बस्ती, जानू बस्ती, शिरोधारा, पत्र पिंड स्वेद, रूक्ष पोटली स्वेद एवं षष्ठि शालि पिंड स्वेद प्रमुख हैं।उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को कोटा के प्रसिद्ध न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा द्वारा जोड़ों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्द सहित विभिन्न रोगों के लिए परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में महिला एवं पुरुष रोगियों के लिए पृथक वार्ड, पंचकर्म कक्ष, शिरोधारा, स्वेदन, अग्निकर्म, औषध वितरण एवं भंडार कक्ष सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।शिविर में सेवाएं देने वाला चिकित्सकीय दलशिविर में डॉ. शोभालाल औदिच्य (शिविर प्रभारी), डॉ. संजय महेश्वरी (सहायक शिविर प्रभारी), एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. भरत कुमार बंसल, डॉ. ललित सिंह देवड़ा, डॉ. ज्योति सिंह देवल, डॉ. अंकिता सियाल, डॉ. जीत पटेल, डॉ. सतीश गुसर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पंकज तंवर, डॉ. कविता गुर्जर, डॉ. लोकेश पंचाल एवं डॉ. नितिन सेजू अपनी सेवाएं दे रहे हैं।नर्सिंग एवं सहायक स्टाफ की सेवाएंनर्सिंग स्टाफ में वरिष्ठ कंपाउंडर प्रदीप कुमार व्यास, शंकरलाल मीणा, प्रभुलाल डामोर, शम्भूलाल निनामा, कंचन कुमार डामोर, नर्स सेफाली पारगी, किरण कुमार गर्ग, कन्हैया लाल नागदा, चंद्रेश परमार, हेमंत कुमार, नर्स वंदना शक्तावत, नर्स अंजना बारोट, इंद्रा मीणा, पुष्पा चाष्टा, मयंक पलसानिया, ललित कुमार कलाल, भगवतीलाल लोधा, सुरेंद्र कुमार रेगर एवं त्रिलोचना अहारी सेवाएं दे रहे हैं।इसके अतिरिक्त परिचारक सोमाराम मेघवाल, मोहनलाल, रविंद्रसिंह सोलंकी, निर्भयसिंह भाटी, करन सिंह, कमलेश कुमार, बंसीलाल, दुर्गा भील, मेवा देवी, देवीलाल मेघवाल एवं लालूराम गमेती द्वारा भी शिविर में सक्रिय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ : ‘अभ्युदय वार्षिकोत्सव–2025’ का भव्य आयोजन, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा मंच 21 को विश्व ध्यान दिवस: ‘एक विश्व, एक हृदय’ के संकल्प के साथ 10 लाख लोग घर बैठे करेंगे सामूहिक ध्यान