24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के पेट्रोल पंप के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार रात को हनुमान जन्मोत्सव पर मानस मंडल सेवा संस्थान द्वारा प्रति वर्ष की भांति एकलव्य भील सेवा संस्थान के पदाधिकारियों व नगरवासियों की उपस्थिति में मंडल का 776वां संगीतमय सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें आस-पास क्षेत्र से हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा तथा देर रात तक भजनों का आलम लगा रहा, जिस पर भक्तजन देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर प्रसाद देने वाले भक्तों का तांता लगा रहा, भक्तों ने खुले मन से प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एकलव्य भील सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा हनुमान जी, रामजी की पूजा-अर्चना की गई। मंडल के जितेन्द्र सुथार, बालमुकुंद भट्ट टीम ने गणपति पूजन व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद एकलव्य भील सेवा संस्थान व ओंकारेश्वर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों का उपरणा ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही मंडल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने एकलव्य भील सेवा संस्थान व ओंकारेश्वर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष महिपाल अहारी ने सर्व समाज के पुरुषों, महिलाओं सहित सभी धर्मप्रेमियों का शब्द सुमन से स्वागत करते हुए मानस मंडल की सराहना की और कहा कि इनके द्वारा आगे भी अनगिनत सुंदरकांड पाठ होते रहें ताकि सर्व समाज को इसका लाभ मिलता रहे।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का गान जितेन्द्र कलाल, प्रीतम पंचाल टीम व भक्तों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद किशोर भावसार, चेतन गोगरोत, जुगल किशोर सोनी, नकुल गोगरोत, नरेन्द्र सोमपुरा, सुरेशचन्द्र भट्ट, राहुल भगत, जितेन्द्र कलाल, प्रीतम पंचाल सहित कलाकारों ने “श्रीराम जानकी बैठे मेरे सीने में…”, “नजराना दिल का लाया बाबा तेरी नगरी में…”, “म्हारा हरिया वन रा सुवतिया तने राम न मिले तो कहीजे…” सहित कई मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। ढोलक पर प्रणय सोनी, रुद्र नीरज व ऑर्गन पर डैनी के भक्तिमय स्वरों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। विभिन्न वाद्ययंत्रों पर कर्मवीर सिंह राठौड़, कमलेश रावल, ललित मिस्त्री, निलेश गामोट, जगदीश सुथार, धार्मिक पंचाल, ओमप्रकाश सुथार, उमेश कलाल, उत्सव सुथार ने संगत दी। अंत में नरेश भट्ट शिवलहरी टीम ने हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतारी गई। कार्यक्रम के दौरान गौसेवा एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान हेतु महिपाल अहारी (अध्यक्ष, एकलव्य भील सेवा संस्थान), पन्नालाल अहारी (अध्यक्ष) एवं समस्त पदाधिकारी—रमेश, सुरेश, शंकरलाल, नारायण, प्रकाश, दीपक, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर एवं सेवा समिति, सोहन व्यास, सावर भाई (बालाजी कैटर्स), मुकेश तेली (एमसीटी एग्रो फूड प्रोडक्ट), रवींद्र सुथार (अध्यक्ष, श्री श्री उत्तम गौशाला), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक निखिल भाई, भरत लबाना, प्रशिक्षु पुलिस उपअधीक्षक पारस, थाना प्रभारी मनीष खोईवाल, शिक्षाविद देवशंकर सुथार, मानस मंडल भिलुड़ा के आशीष पंड्या का मानस मंडल व एकलव्य भील सेवा संस्थान द्वारा उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। प्रसाद यजमान पंकज कोरानी, कुंदन वासवानी, रमेश, सुरेश वासवानी, अशोक, भूरा भाई सुथार द्वारा हरियाणा की प्रसिद्ध जलेबी का प्रसाद वितरण करने पर मंडल द्वारा उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गोपाल पंचाल, अशोक भावसार, रमाकांत भावसार, अंकित प्रसाद भावसार, अमरीश त्यागी, सुभाष भूता, अनिल अंचल, रामचंद्र सेवक, पंकज शुक्ला, जगदीश खटीक, शंकरलाल भोई, पंकज पटेल, मोहनलाल गर्ग, जितेंद्र खटीक, निलेश शुक्ला, भरत शुक्ला, मुकेश तिवारी, मयंक भोई, हिमांशु हरिजन, अशोक पंचाल, दिग्विजय सिंह, तेजपाल सिंह, विनोद कलाल, राजेंद्र दवे, दिलीप दर्जी, लोकेश सोनी सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading