Site icon 24 News Update

भरोसे की आड़ में घिनौना अपराध: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Advertisements

24 News Update उदयपुर। स्कूल जाते समय मदद का झांसा देकर नाबालिग को कार में बैठाना, फिर सुनसान जगह पर ले जाकर अपराध—झाड़ोल क्षेत्र में सामने आई यह घटना भरोसे को हथियार बनाने वाली दरिंदगी की एक और मिसाल है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए झाड़ोल पुलिस ने आरोपी भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
घटना 28 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने रास्ते में कार रोककर परिचित गंतव्य तक छोड़ने का बहाना बनाया और विश्वास में लेकर उसे बैठा लिया। आगे चलकर अपराध को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर थानाधिकारी झाड़ोल फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और तकनीकी व मैदानी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य सुदृढ़ हैं और जांच कानून के दायरे में तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
टीम :-
1 श्री फेलीराम मीणा थानाधिकारी झाडोल
2 श्री शंकरलाल सउनि
3 श्री बालकृष्ण कानि नं 3196
4 श्री महेश कुमार कानि 3201
5 श्री लक्ष्मीलाल कानि 3043
6 श्री उमेश कुमार कानि 2596

Exit mobile version