उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत रविवार को एकलिंगपुरा क्षेत्र में सनातनी समाज की ओर से विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भगवा टी-शर्ट पहनकर और हाथों में भगवा पताकाएं लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली का शुभारंभ एकलिंगपुरा से हुआ, जिसे संघ के नगर कार्यवाह जयंत गर्ग एवं शांतिलाल ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि इस रैली में सैकड़ों की संख्या में युवाओं एवं समाजजनों ने भाग लेकर हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा से स्वागतजैसे ही रैली एकलिंगपुरा से आगे बढ़ी, स्थानीय ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।गीतांजलि हॉस्पिटल तिराहे पर मंडल अध्यक्ष महेश गोस्वामी, गोपाल सिंह तितरड़ी, हेमंत एवं प्रताप सिंह ने रैली का पुष्पवर्षा एवं जलपान कराकर स्वागत किया। आगे बढ़ने पर भीम सिंह सिसोदिया सहित अन्य समाजजनों ने भी रैली का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में उत्साह और धार्मिक चेतना का माहौल बना रहा। नंदेश्वर महादेव मंदिर में हुई बैठकभगवा वाहन रैली का समापन नंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ, जहां आयोजित बैठक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनराज एवं महानगर कार्यवाह विष्णुशंकर नागदा ने संबोधित किया। उन्होंने आगामी हिंदू सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए इसे समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया। बैठक के पश्चात सभी उपस्थित स्वयंसेवकों एवं समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation समूह लोन राशि गबन मामला: झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से वसूली गई रकम लेकर फरार मैनेजर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी रिसोर्ट में चल रहा था अवैध धंधा, होटल संचालक सहित तीन गिरफ्तार, 9 युवतियां, 13 युवक थे अनैतिक गतिविधियों में लिप्त