उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर वाना गांव के पास हादसा, दोनों तरफ वाहनों की कतारें; उदयपुर और भींडर से पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियां उदयपुर, 15 अक्टूबर। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन हाईवे पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। वाना गांव के पास विस्फोटक सामग्री से भरा कंटेनर डिवाइडर से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को घेर लिया और वाहन धधकते आग के गोले में तब्दील हो गया। ऊंची उठती लपटों और बीच-बीच में सुनाई दे रही धमाकों जैसी आवाजों ने मौके पर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। सुरक्षा को देखते हुए लोगों को जलते कंटेनर से करीब 500 मीटर दूर रोक दिया गया। हादसा रात करीब 8:45 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंटेनर उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहा था। वाना गांव के पास वाहन अचानक बेकाबू हुआ और डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई। उसमें विस्फोटक सामग्री भरी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आग की लपटें इतनी ऊंची उठने लगीं कि हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों और आसपास मौजूद लोगों में चिंता फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर रोका ट्रैफिक, दोनों तरफ लगा जाम घटना की सूचना मिलते ही खेरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। संभावित खतरे को देखते हुए हाईवे के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने के निर्देश दिए, ताकि किसी संभावित विस्फोट या आग के फैलने की स्थिति में जनहानि का खतरा कम किया जा सके। तीन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। इनमें दो गाड़ियां उदयपुर से और एक भींडर से मौके पर पहुंची। नगर निगम के सीएफओ बाबूलाल चौधरी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। कंटेनर में मौजूद सामग्री की प्रकृति और उससे जुड़े खतरे को देखते हुए अग्निशमन दल को सावधानी के साथ काम करना पड़ रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर जिला परिषद की 47 सीटों पर 126 प्रत्याशियों की जंग, 21 वार्डों में सीधी भिड़ंत; 6 सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला जल जीवन मिशन घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से महेश जोशी को राहत, पांच महीने बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ