उदयपुर। भूपालपुरा थाना क्षेत्र में विद्या प्रचारिणी सभा से जुड़े विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें अभद्र भाषा, अशोभनीय आचरण और भड़काऊ बयानबाजी के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।इस बारे में एडहोक कमेटी ने FIR के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। प्रार्थीगण विद्या प्रचारिणी सभा उदयपुर के प्रधान संरक्षक एवं अध्यक्ष महाराणा विश्वराजसिंह की ओर से नियुक्त तदर्थ समिति के सदस्य हैं। शिकायत में बताया गया है कि 15 अप्रैल को समिति सदस्य संस्थान में कार्य संचालन के लिए पहुंचे थे, लेकिन प्रबंधन कार्यालय पर ताले लगे हुए पाए गए।शिकायत के अनुसार, समिति के सदस्य प्रबंधन कार्यालय के बाहर एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर शाम को लगभग 5 बजे तक बैठे रहे, लेकिन किसी भी स्तर पर कार्यालय नहीं खोला गया और न ही कोई सहयोग प्रदान किया गया।इसी दौरान सभा के आम सदस्य भैरूसिंह चौहान द्वारा प्रधान संरक्षक, अध्यक्ष एवं तदर्थ समिति के चेयरपर्सन के खिलाफ कथित रूप से अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। एकलिंग दीवान महाराणा की पदवी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। समिति के अधिवक्ता के प्रति भी गैर-मर्यादित भाषा व जातिगत भाषा के प्रयोग किए जाने व अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया गया है।FIR में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया जिससे माहौल को भड़काने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी। इसके अलावा आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने मीडिया के समक्ष भी भड़काऊ बयान दिए और गैर-मर्यादित व्यवहार किया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त आचरण के चलते तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई और विवाद बढ़ने की आशंका बनी रही। एडहोक कमेटी को मीडिया में दिए बयान में कोई भी कार्रवाई करने पर तलवारें चलाने की धमकी देने पर भी गहरा आक्रोष व्यक्त किया गया है। सदस्यों ने थानाधिकारी को बताया कि समस्त घटनाक्रम का वीडियो व साक्ष्य उपलब्ध हैं। पुलिस भी मौके पर मौजूद थे। एडहोक कमेटी के प्रवक्ता अधिवक्ता नरेद्रसिंह कच्छावा ने यह जानकारी दी। इस बीच आज दिनभर एडहोक कमेटी दरवाजे पर इंतजार में बैठी रही मगर ताले नहीं खोले गए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस दिवस समारोह 2026: रिजर्व पुलिस लाइन उदयपुर में अंतर-वृत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, वृत झाड़ोल बना विजेता पत्नी का फोन बना विवाद की वजह: डॉक्टर-ANM झगड़े के बाद ANM की मौत, भाई ने लगाया रेप-हत्या का आरोप