Site icon 24 News Update

गोगुंदा में खेत की तारबंदी तोड़ने का मामला, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। गोगुंदा थाना पुलिस क्षेत्र में खातेदारी जमीन पर अतिक्रमण और नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रोहिताश्वर सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी खातेदारी और कब्जेशुदा भूमि पर कुछ लोग अनाधिकृत रूप से घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने खेत पर लगी लोहे की एंगल तोड़ दी और करीब 100 फीट लंबी तारबंदी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मामले में चेनसिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना फुटिया क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक विनेश कुमार कर रहे हैं।

Exit mobile version