Advertisements
24 News Update उदयपुर। जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला को ‘डाकन’ कहकर प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार ख्यालियो की भागल, लोयरा निवासी श्रीमती शांता देवी पत्नी रामलाल डांगी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 29 अप्रैल की सुबह गांव के ही दिलीप डांगी व धक्का डांगी (दोनों निवासी थुर) ने उन्हें ‘डाकन’ कहकर अपमानित किया और उनके साथ-साथ उनके पति के साथ भी मारपीट की।
मामले में राजस्थान डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2015 सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 74 व 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी हितेश कुमार यादव कर रहे हैं।

