Advertisements
24 News Update उदयपुर। अम्बा माता थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसमें धोखाधड़ी कर भूमि का फर्जी विक्रय पत्र तैयार करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतहपुरा निवासी समीर सेमुएल डेविड ने शिकायत दी कि उनकी जमीन का फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर धोखाधड़ी की गई। शिकायत में अमीनदास, आलेकार लाल सहित अन्य लोगों को आरोपी बताया गया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 322 और 335 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मामला जुलाई 2025 से जुड़ा है, जिसकी जांच अब आगे बढ़ाई जा रही है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक किशन सिंह के नेतृत्व में की जा रही है।

