Advertisements
24 News Update उदयपुर. उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक कैफे संचालक के खिलाफ बिना वैध लाइसेंस हुक्का एवं धूम्रपान सामग्री बेचने का मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई यूनिवर्सिटी रोड क्षेत्र में देर रात की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी 38 वर्षीय नरेंद्र सिंह, निवासी बोहरा गणेशजी चौराहा, कैफे का संचालन कर रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि वह बिना किसी वैध दस्तावेज के हुक्का सामग्री और धूम्रपान से संबंधित सामान ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा था। मामले में राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं 9/11 तथा कोटप्पा एक्ट की धारा 4 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक सुरजमल एवं देवीलाल द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

