24 News Update डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के नलवा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बालक पानी पीने के लिए कुएं पर गया था, जहां अचानक पैर फिसलने से वह सीधा कुएं में गिर गया।
सदर थाना हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान प्रवीण मनात मीणा (11) निवासी नलवा फला, धारिया के रूप में हुई है। उसके पिता तेजा पुत्र नाना मनात मीणा की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह प्रवीण घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर पानी पीने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया और पिता की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.