Advertisements
निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किए।
प्रकरण 1
16 फरवरी 2026 को निम्बाहेड़ा रोड पर टाटा टियागो कार से 96.680 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि एक फरार हो गया। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत की गई।
प्रकरण 2
18 फरवरी 2026 को नीमच जिले के जावद में एक घर से 5.950 किलो अवैध अफीम बरामद की गई।
प्रकरण 3
19 फरवरी 2026 को उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर 3.687 किलो अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
समस्त कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

