24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। इससे पहले आपने 24 न्यूज अपडेट पर बच्चों की रेलगाड़ी पर गर्मी की मार की खास रिपोर्ट पढ़ी जिसमें नौतपा के कारण टूरिस्ट नहीं आ रहे हैं लेकिन उदयपुर से जाने व आने वाली असली रेलगाड़ियों में अब भी टिकट की मारामारी है। खास तौर पर गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 9 जोड़ी रेलसेवाओं में 16 डिब्बे बढ़ाए जा रहे है। सभी डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए गए हैं। उदयुपर से जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों के डिब्बे बढ़ाने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने कल इस बारे में सूचना जारी की थी जिसमें बताया गया कि गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे पर यात्री भार काफी होता है। यात्रियों को भी टिकट मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में रेलवे ने इसकी अस्थाई व्यवस्था करने का फैसला किया है। फिलहाल 9 जोड़ी ट्रेनों में 16 डिब्बे बढ़ाए जा रहे है।
- गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 जून से 30 जून तक और उदयपुर सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 सेकंड एसी और 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक 1 द्वितीय कुर्सीयान, 1 थर्ड एसी इकोनोमी और 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से 3 जून से 24 जून तक और कोलकाता से 6 जून से 27 जून तक 1 सैकण्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनोमी और 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 19601/19602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी- उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 जून से 29 जून तक और न्यूजलपाईगुडी से 3 जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 जून से 30 जून तक और खजुराहो से 3 जून से 2 जुलाई तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 20971/20972, उदयपुर सिटी-शालीमार -उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 जून से 29 जून तक और शालीमार से 1 जून से 30 जून तक 1 थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 जून से 30 जून तक और उदयपुर सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 19703/19704, उदयपुर-असारवा-उदयपुर रेलसेवा में उदयपुर से 1 जून से 30 जून तक और असारवा से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 09651/09652, उदयपुर-पटना-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा में उदयपुर से 4 जून से 25 जून तक और पटना से 6 जून से 17 जून तक 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
इसके अलावा भी कई अन्य रेलगाड़ियों में डिब्बे बढ़ाए गए हैं।

