24 न्यूज अपडेट सागवाड़ा। एक ट्रांसजेंडर को आठ साल बाद कॉलेज में एडमिशन मिला तो चेहरा खिल उठा। ट्रांसजेंडर के कॉलेज एडमिशन का ये प्रदेश में दूसरा और आदिवासी इलाके में पहला मामला है। सागवाड़ा के एक प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन हुआ हैं 12वीं की पढ़ाई के बाद ट्रांसजेंडर 8 साल तक एडमिशन के लिए सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के चक्कर काटती रही, लेकिन एडमिशन नहीं मिला। कोकापुर निवासी यशवंती पाटीदार (27) पुत्री वालजी पाटीदार को मंगलवार को सागवाड़ा के गुरुकुल कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में दाखिला मिला।यशवंती ने बताया कि पहली से पांचवी तक स्वामी विवेकानंद स्कूल पाड़वा में पढ़ाई की। कक्षा 6 से 12वीं तक मामा के घर पाड़वा की सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। कई कॉलेजों में गई पर किसी ने एडमिशन नहीं दिया गया। 8 साल तक उसकी आगे की पढ़ाई छूट गई, लेकिन पढ़ाई को लेकर जज्बा खत्म नहीं हुआ। इस बार फिर से कॉलेज में एडमिशन के लिए नए सिरे से प्रयास किए। सागवाड़ा के गुरुकुल कॉलेज में प्रबंधक से मिली। प्रबंधक भरत जोशी ने ट्रांसजेंडर के एडमिशन की बात सुनते ही हामी भर दी। ट्रांसजेंडर यशवंती ने वर्ष 2021-22 में पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए परीक्षा दी थी, पर जनरल केटेगरी से एडमिशन नहीं मिल पाया था। यशवंती ने मीडिया को बताया कि उनके गुरू नूर शेखावत उन्हें आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वे ट्रांसजेंडरों के हक लिए लड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.