24 News Update उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस पर बापू बाजार स्थित के. एंड आर. टेलर्स में के. एंड आर. टेलर्स, जिंदल बैग्स और वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मददगार हिंदुस्तानी टीम की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में उपयोगी होगा।शिविर में 40 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को ‘रक्तवीर सम्मान’ और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को ‘नारी शक्ति सम्मान’ दिया गया। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान की ओर से सम्मानित रक्तदाताओं और महिलाओं को 151 तुलसी के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।मददगार हिंदुस्तानी टीम के संस्थापक मोहम्मद इस्लाम शेख अशरफी ने कहा कि टीम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई धर्म या जाति नहीं होती, उसका उद्देश्य केवल जीवन बचाना है। मीडिया प्रभारी नरेश पुरबिया ने आयोजन की जानकारी दी।कार्यक्रम में बिलाल मंसूरी, इकराम मोहम्मद शेख, सुल्ताना शेख, यासीन शेख, अंबालाल साहू, राजेश सोनी, सुरेश बुला, नरेश बुला, दिव्या बुला, अन्नू बुला, दक्ष बुला, किशन सिंह, हेमेंद्र सिंह और अकील मोहम्मद सहित टीम सदस्यों का सहयोग रहा। सचिन जिंदल, सुनील जिंदल, आकाश जिंदल, डॉ. गोपेश शर्मा, अनिल पारिख, यशवन्त त्रिवेदी, मनोहर लाल व्यास, कमला शर्मा और नीलेश पालीवाल मौजूद रहे।वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन और पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा करता है। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद इस्लाम शेख अशरफी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों से तिरंगे को देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक बनाए रखने की अपील की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आत्मीय साहित्यिक संध्या में सम्मान के साथ पुस्तक पर संवाद मावली न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद किया पौधारोपण