24 News Update जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय, जयपुर में शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर की 69वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष श्री अमिताभ ने की।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार बैठक में मार्च और जून 2025 को समाप्त तिमाही अवधि की हिंदी प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति सदस्यों के साथ विभिन्न मदों में राजभाषा नीति के अनुरूप हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया गया।अपने संबोधन में महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे का अधिकांश भाग राजभाषा नियमों के अंतर्गत ‘क’ क्षेत्र में आता है, ऐसे में यह हमारा दायित्व है कि हम अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करें। उन्होंने नवाचारों को अपनाने और गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे हिंदी में कार्य करें ताकि अधीनस्थ कर्मचारी भी प्रेरित होकर हिंदी का प्रयोग बढ़ाएं।बैठक में प्रधान कार्यालय स्तर पर प्रकाशित त्रैमासिक हिंदी ई-पत्रिका मरूधरा के 31वें अंक का विमोचन महाप्रबंधक द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में लेख, कविताएं और आलेख प्रकाशित करने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण को रेल मंत्री द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर पर प्रदान किए गए राजभाषा रजत पदक प्राप्त करने पर सम्मानित भी किया।मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री शिवेंद्र मोहन ने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर 2025 से राजभाषा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा और अधिकारियों-कर्मचारियों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। उन्होंने समिति सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने कार्यालयों में इस पखवाड़े को उत्सव की तरह मनाएं और अधिक से अधिक कर्मचारियों को जोड़ें।बैठक के दौरान सदस्य सचिव एवं राजभाषा अधिकारी ने निर्धारित कार्यसूची पर बिंदुवार चर्चा की और सरकारी कामकाज में राजभाषा नीति के अनुरूप हिंदी के अधिक प्रयोग पर बल दिया। बैठक का समापन उप मुख्य राजभाषा अधिकारी/मुख्यालय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बेनीवाल का बड़ा आरोप : “ब्लैकमेल करना ही किरोड़ी लाल मीणा का धंधा, गहलोत से 200 करोड़ लेकर उड़ाए हेलिकॉप्टर” भारी वर्षा से जम्मू मंडल में रेल यातायात प्रभावित, 30 अगस्त को 9 रेलसेवाएं रद्द