24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। 11वाँ अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह 2024“ रविवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर, उदयपुर (राज) में प्रातः 10 बजे मुख्य अतिथि सांसद रावत एवं रघुवीर सिंह मीणा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संस्थान अध्यक्ष प्रभुलाल डेंडोर ने संस्थान की गतिविधियों के साथ सभी अतिथियों को स्वागत किया और आगे अनवरत कार्यक्रम चलता रहे सभी से सहयोग का आह्वान किया। उपाध्यक्ष सी बी मीना ने इस भव्य कार्यक्रम के थीम जनजाति अस्मिता से जुड़ी गोंडबाना की रानीदुर्गावती के जीवन परिचय कराया । महासचिव डॉ शंकर बामनिया ने संस्थान द्वारा संपादित की जा रही प्रमुख गतिविधियों एवं आवंटित भूखंड पर भावी भवन निर्माण की रूपरेखा के बारे में बताया ताकि आने वाले समय में वहाँ कोचिंग की व्यवस्था की जाए।बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ रावत ने बताया कि प्रतिभा राष्ट्र और समाज की धरोहर है जिनका संवारना समाज का दायित्व है और जनजाति समाज को अपने इतिहास, गौरव और अस्मिता से जुड़े नायकों से प्रेरणा से ओतप्रोत होकर अपनी सामाजिक सांस्कृतिक विरासत संवर्धन के साथ आगे बढ़ना चाहिए और समाज के युवाओं को बहुआयामी कौशल विकास के साथ अपना कैरियर बनाना चाहिए और युवाओं से अह्वाहन किया कि वे समाज और राष्ट्र हीत को सर्वोपरि रखकर आगे बढे। बतौर अध्यक्षता करते हुए संस्थान के संस्थापक रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सम्मान समारोह सार्थकता तभी संभव है जब इसे समारोह राजनीतिक दलगत भावना ऊपर उठकर एकमंच पर आकर किए जाए और इस रूप में संस्थान सम्मान समारोह एक बेहतर उदाहरण है जो 2011 से बिना किसी राजनीति से यह कार्यक्रम आयोजित होता आ रहा है। पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा ने समज्ज़नों से अपील की गई कि ईसे कार्यक्रम अधिक से अधिक जुड़े और समाज को मुख्यधारा में लाने का हर संभव अपना सहयोग देवे! एवं इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहने से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होता है।इस प्रतिभा समारोह में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमन्द, भीलवाड़ा, सिरोही, सलुम्बर एवं चितौड़गढ़ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिमाओं का निखार करने वाले सर्व समाज के 60 शिक्षकों का शिक्षक गौरव सम्मान से तथा जनजाति समाज के 581 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में आयोजन का सबसे बड़ा एकल पुरस्कार श्री मानगढ़ धाम गौरव पुरस्कार श्री निलेश चरपोटा, जिला-बाँसवाड़ा को दिया गया जो टेनेसी विश्वविद्यालय, नॉक्सविले, संयुक्त राज्य अमेरिका, केमिकल इंजीनियरिंग (पॉलिमर) विषय में च्ी.क् उपाधी एवं उसी विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पदस्थापित होने पर दिया गया।इस समारोह में 18 प्रतिभाओं को ’आदि कवि वाल्मीकि गौरव पुरस्कार जिन्होंने, विश्वविद्यालयी परीक्षाओं में स्वर्ण पदक / पीएच.डी. डिग्री प्राप्त की को दिये गये, मेवाड़ वीर राणा पूंजा भील प्रतिभा पुरस्कार के अन्तर्गत 83 प्रतिभाओं को, जो अखिल भारतीय या राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित हुए है इनके दिये ,वीर बालक एकलव्य प्रतिभा पुरस्कार 198 प्रतिभाओं जिन्होने मेडिकल, प्रबन्धन, इंजीनियरिंग आदि से सम्बन्धित प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त किया है दिया ,शहीद वीर बाला काली बाई प्रतिभा पुरस्कार में 171 प्रतिभाओं ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये, को सम्मानित किया गया है। शहीद नानकजी भील सामाजिक नेतृत्व पुरस्कार में 55 समाजिक कार्यकर्ताओं को जिन्होंने अंचल के विभिन्न जिलों में प्रेरक सामाजिक कार्य किये है को दिये गये ,पद्मश्री धनुर्धर लिम्बाराम खेल रत्न पुरस्कार में 55 प्रतिभाओं जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी रहने वाले तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा में पदक प्राप्त किये है को दिये गये। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा संस्थान की वार्षिक स्मारिका “उड़ान एक प्रेरणा“ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षक 13 वर्षीय क्रिकेट बालिका खिलाड़ी सुशीला मीना रही और इस आयोजन में युवाओं भारी उत्साह को देखा गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवाओं के कैरियर कॉसलिंग संस्थान की ओर से तैयार की गई “गौरव की राहें डोक्यूमेन्टरी फिल्म का प्रदर्शन किया गया।समारोह में विशिष्ट अतिथि- चुन्नीलाल गरासिया, सांसद, राज्य सभा ,डॉ. मन्नालाल रावत केन्द्रीय संयोजक संस्थान एवं सांसद, उदयपुर , रघुवीर सिंह मीणा, संस्थापक संस्थान एवं पूर्व सांसद, प्रभुलाल डेंडोर संस्थान के अध्यक्ष अर्जुनलाल मीणा पूर्व सांसद, टी सी डामोर पूर्व आईजी एवं पूर्व उपकुलपति जनजाति विश्वविद्यालय, ताराचंद मीणा पूर्व जिला कलेक्टर, पूर्वप्रधान कन्हैयालाल मीणा ,सी बी मीणा संस्थान के उपाध्यक्ष,डॉ शंकर बामनिया संस्थान के महासचिव,निरंजन दरंगा कोषाध्यक्ष ,भरत परमार कार्यक्रम संयोजक, हरीश राजानी सिंधी समाज ,चंद्रगुप्त सिंह चौहान क्षत्रिय समाज उदयपुर, डॉक्टर शैलेंद्र सोमानी एमडीएस स्कूल निदेशक तथा क्षेत्र के विधायक, पूर्व सांसदगण/विधायकग ,सामाजिक कार्यकर्ता सहित 1200 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव – मूर्ति स्थापना व प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा मावली ब्लॉक में शिक्षक संघ ने नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह के दौरान 51 यूनिट किया रक्तदान