उदयपुर। जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मामले में पश्चिम बंगाल निवासी 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण के अनुसार पीड़िता के पिता और आरोपी दोनों मजदूरी करते हैं और एक ही कार्यस्थल पर काम करने के कारण परिचित थे। इसी वजह से बच्ची भी आरोपी को जानती थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची को चॉकलेट-बिस्किट दिलाने का झांसा दिया और उसे सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद जब बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची, तब परिजनों को उसके साथ हुई घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर उन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल फोन से आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.