24 न्यूज अपडेट.जयपुर। पत्नी की मौत के बाद 59 साल के व्यक्ति ने सोचा कि फिर से शादी कर लेता हूं, बुजुर्ग मां और घर की देखरेख ठीक से हो जाएगी। उसे एक मेरिज ब्यूरो वाला परिचित मिला जिसने एक परिवार से बात कर शादी तय कर ली। पिछले साल सितंबर में सगाई कर ली। उसके बाद दुल्हन ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। उसने पहले तो बातों के जाल में फंसाया व उसके बाद अचानक बात करना बंद कर दिया। दो तीन महीने बाद फिर बात की तो उसने शर्त रखी कि शादी का सारा खर्च आपको करना होगा। वह मान गया। खर्च के नाम पर 3 लाख दे दिए। मई 2024 में शादी हो गई व 15 लाख के गहने और हड़प लिए। परिचित-रिश्तेदारों को करीब 1 लाख रुपए के गिफ्ट दिए। शादी के बाद ससुराल आते ही दूल्हन ने रंग बदल दिया। गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया। शादी के अगले ही दिन जयपुर के मकान का आधा हिस्सा उसके नाम करवाने की जिद करने लगी। धमकाया- मेरी बात नहीं मानी तो जहर खाकर पुलिस में शिकायत कर दूंगी तुम मुझे मारना चाहते हो। मुझे मारने के लिए तुमने जहर खिलाया है। डर के मारे पीड़ित दूल्हे ने मकान के आधे हिस्से की गिफ्ट डीड उसके नाम करवा दी। चार-पांच दिन ससुराल में रहने के बाद घुमाकर लाने की जिद करने लगी। हिल स्टेशन घुमाकर लाने के अच्छे से बात तक नहीं की। अपनी मर्जी के अनुसार शॉपिंग कर 1 लाख रुपए खर्च करवा लिया। उसके बादर पीहर चली गई और अब धमकियां दे रही है। परेशान होकर पीड़ित दूल्हे खोह नागोरियान निवासी 59 साल के व्यक्ति ने कोर्ट से आदेश करवाकर खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।रिर्पो में बताया कि पीहर में रहने के दौरान खर्च के लिए रुपए भेजने की डिमांड की। काफी समय तक रुपए भेजने के बाद वापस आने पर मना करने लगी। अलमारी संभालने पर 15 लाख के गहने, 2 लाख रुपए कैश, कपड़े व अन्य चीजें गायब मिली। वापस मांगने पर आरोपी झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी।रिपोर्ट में उसने बताया कि 2022 में उनकी पत्नी की मौत हो गई। साल 2023 में मेरिज ब्यूरो चलाने वाले परिचित उनसे मिला जिसने अजमेर की एक फैमिली से कॉन्टैक्ट करवा कर रिश्ता तय किया। 47 साल की लुटेरी दूल्हन से शादी हुई जो अब वापस नहीं लौट रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ई मेल पर मिली राजस्थान के 100 हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा–अस्पताल में सभी मारे जाएंगे, कोई नहीं बच पाएगा, सब तरफ खून ही खून होगा…… राज्य सभा उप निर्वाचन- 2024, विधानसभा में बुधवार को दो उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किये